बेवफा रणवीर सिंह... 'किस' कर रहे है खुले आम

रणवीर सिंह बेवफा हो गए हैं। आदित्य कपूर को किस करने चले वो भी सरेआम और एक कपूर को छोड़ दूसरे कपूर को किस करने जा रहे थे।
ऐसे में श्रद्धा कपूर ऐसे ' नज़ारे के बीच वैम्प बन कर आ गई।
इस किस्से को उतना सीरियस मत लीजिये इस तस्वीर को देख कर आप असल बात समझ जायेगे क्योंकि बॉलीवुड के ये स्टार आपस में ' ओके जानू -ओके जानू ' कर रहे थे।
दरअसल वाक्या था शाद अली की फिल्म ' ओके जानू की स्पेशल स्क्रीनिंग का जहां बहुत सारे सितारों के साथ रणवीर सिंह , श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी आये थे। अब श्रद्धा और आदित्य जहां जाए तो वहां ओके जानू ( आज शुक्रवार को रिलीज़ हुई) का माहौल तो बना ही देंगे। लेकिन उसके इस लव स्टोरी मूवमेंट में बीच आ गए ' इवर दिलफेंक ' रणवीर सिंह
हुआ ये कि रणवीर जैसे ही आदित्य रॉय कपूर की तरफ किस के लिए लपके बीच में आ गई श्रद्धा और जड़ दिया दोनों के लबों पर अपनी हथेलियों का ताला। इस तस्वीर को ओके जानू के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। किस्सा मजेदार है लेकिन अब लोग ये कह रहे हैं कि अर्जुन कपूर का क्या होगा ,जिनको सबके सामने किस करने में रणवीर सिंह को कभी शर्म नहीं आई
Post a Comment